भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर है और आज वो कुमाऊ पहुंचे हैं जिसपर आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के टिबड़ी स्थित अंबेडकर पार्क में सफाई अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सफाई अभियान में शामिल होने के बाद वे रानीपुर मोड़ से शंकर आश्रम तक पैदल यात्रा करके पहुंचे।
इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे पर सवाल उठाया और बोले कि “हम तो जानना चाहते हैं कि नड्डा उत्तराखंड में दौरा करके क्या करते हैं। वे यहीं पर अड्डा बना कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अब भाजपा को हराकर ही दम लेगी। जनता अब भाजपा को जानती है इसलिए चाहे नड्डा आएं या कोई भी भाजपा का नेता, उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।
हरीश रावत ने की बड़ी घोषणा –
उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि “कांग्रेस सरकार आने पर सर्वभौम पोषणहार योजना लाई जाएगी। एक परिवार को दो पेंशन का प्रावधान किया जाएगा। गैस सिलिंडर में दो सौ रुपये की सब्सिडी और बिजली की सौ यूनिट मुफ्त देने का वादा किया।

