नई दिल्ली : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज कहा कि सरकार ने अभी तक किसानों की मौत और एमएसपी पर कोई जवाब नहीं दिया है। हमारी मांग है कि एमएसपी पर कानून बने, इसलिए हम चाहते हैं कि एमएसपी पर क़ानून बनाए। टिकैत ने कहा कि अच्छा होगा कि सरकार इस पर जल्दी फैसला ले तो उतना ही अच्छा है, नहीं तो हमारे आंदोलन को ऐसे ही जारी रहेंगे।
इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि 29 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को हमने फिलहाल रद्द कर दिया है , और 4 तारीख को संयुक्त किसान मोर्चा की फिर से एक बैठक होगी और उसमें हम आगे के कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि संसद घेराव करने का कार्यक्रम रद्द हुआ है खत्म नहीं हुआ है। और इस पर हम 4 तारीख को फैसला लेंगे। जादौन ने और भी कहा कि सरकार को किसानों के सारे मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा से बात करनी होगी और बिना न्यूनतम समर्थन मूल्य के हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा। हम केंद्र सरकार की आज की घोषणाओं से पूर्णतः सहमत नहीं है।
भाकियू नेता राकेश टिकैत बोले,एमएसपी पर सरकार जल्द ले फ़ैसला

