पंजाब के मोहाली में बोले सीएम केजरीवाल ,सरकार बनी तो बनेगा ख़ुशहाल पंजाब

मोहाली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज ‘पंजाब मॉडल’ पेश किया , यह पंजाब मॉडल १० सूत्री एजेंडे के साथ पेश किया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब की चन्नी सरकार पर हमला भी बोला। केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो नशे के आकाओं की ख़ैर नहीं , हम इनके सिंडिकेट को खत्म कर देंगे। और साथ ही यह भी ऐलान किया है कि प्रदेश में रोजगार के अवसर को पैदा करना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि हमने पंजाब के लोगों का एक आंतरिक सर्वे किया है और इस सर्वे के आधार पर एक पंजाब मॉडल तैयार किया है। पंजाब मॉडल के 10 एजेंडों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो एक नया, खुशहाल पंजाब बनेगा । हमारे 10 एजेंडे में रोजगार के अवसर पैदा करना, नशे को पूरी तरह से खत्म करना, शांति व्यवस्था बनाना , शिक्षा व्यवस्था को शानदार करना, भ्र्ष्टाचार रोकना और पंजाब में 24 घंटे मुफ़्त बिजली देना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला के खाते में 1000 रुपए भी डाले जाएंगे, व्यापार और इंडस्ट्री को बढ़ावा देंगे।आजकल पंजाब की सीएम चन्नी साहब कह रहे हैं कि केजरीवाल ने माफी मांगी ली. सारा पंजाब देख रहा है कि तुम दोनों मिले हुए हो।