देहरादून के प्रसिद्ध लच्छीवाला नेचर पार्क का आज शाम 5 बजे होगा उद्घाटन

देहरादून: आज उत्तराखंड राजधानी देहरादून के लोकप्रिय पयर्टक स्थलों में शुमार लच्छीवाला नेचर पार्क का नवीनीकरण होने के बाद आज प्रदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी शाम 5 बजे इसका उद्घाटन करेंगें। इस पार्क का पूरी तरह रेनोवेशन किया गया है,जिसके बाद यह पार्क बेहद खूबसूरत आकर्षक दिख रहा है। लच्छीवाला नेचर पार्क नए रूप में तैयार हो गया है। पार्क को मनोरंजन और सुविधाओं से व्यवस्थित करने के बाद आज शनिवार शाम इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगें। आज इसके उद्घाटन के बाद यह पार्क पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। 
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च 2020 से लच्छीवाला नेचर पार्क को पर्यटकों के बंद किया गया था। इसी दौरान मुख्यमंत्री रहते हुए डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। योजना के अनुरूप इसको नए रूप में इसका विकास किया गया है। 

वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि पार्क का प्राकृतिक तरीके से सौंदर्यीकरण किया गया है। आधुनिक म्यूजिकल फाउंडेशन में राज्य की संस्कृति की झलक मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *