देहरादून :गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की शामिल होगा। जिसमें राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और कैलाश मानसरोवर सड़क उठाया जाएगा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा भी की जाएगी। आगामी 15 जुलाई को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक राखी जाएगी। इस बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार भी बैठक की तैयारियों में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले साल मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक भोपाल में हुई थी।
इस बार उत्तराखंड में बैठक होगी। जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में पिछले बैठक के एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। भविष्य में राज्यों के विकास मुद्दों पर चर्चा होगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के कई क्षेत्र सीमाओं से जुड़े हैं। कैलाश मानसरोवर के लिए प्रस्तावित सड़क, चारधाम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

