कई वर्ष पहले आप हम सभी को खूब गुदगुदाने वाली हास्य फिल्म हेरा फेरी आपको तीसरी बार गुदगुदाने की तैयारी में हैं ,बॉलीवुड अभिनेताओं की जादुई तिगड़ी ने सभी को बेहद हसाया था और आज भी लोग बाबू राय के डायलॉग और एक्टिंग को याद करके हस्ते हैं। इसकी स्टार कास्ट में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कुराहट दी। श्याम, बाबूराव और राजू के किरदार और उनकी जुगाड़बाजी को आज भी लोग याद करते हैं। लेकिन अब खुशखबरी है कि बहुत जल्द इसका तीसरा पार्ट दर्शकों का मनोरंजन देने आएगा। लेकिन अभी इसका कोई औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। अभी तक चाहने वालों की इच्छा पूरी नहीं हो सकी है, वह लोग लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है.
कब आई थी पहली बार-साल 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ की वापसी का इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, फ्रैंचाइजी के मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ‘हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि वह ‘हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट भी पुरानी स्टार कास्ट के साथ ही बनाएंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द करेंगें।

