सीएम योगी पहुंचे अयोध्या,तैयारियों का लिया जायज़ा

अयोध्या : अयोध्या में भव्य दिवाली के आयोजन के लिए दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव पर 17 लाख मिट्टी के दीये जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा ।
सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव है। इस बार दीपोत्सव में 10 देशों समेत 8 प्रदेशों की रामलीला का मंचन होगा। इसके अलावा 11 तरह की झांकियां भी होंगी इसके अलावा लेजर शो के जरिए भगवान राम के जीवन से संबंधित दृश्य दिखाए जाएंगे, जिन्हें देखकर लोगों भगवान राम के जीवन से जुड़ी कई रोचक जानकारी जान सकेंगे। अयोध्या में 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे। इसके बाद शाम को पांच बजे पीएम मोदी रामलला के दर्शन करेंगे। साथ ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद प्रधामंत्री शाम 6.30 बजे सरयू घाट पर आरती में हिस्सा लेंगे।