खबर है कि जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बॉलीवुड मशहूर पंगा गर्ल कंगना रनौत के लिए कुछ ऐसा कह डाला है जिससे फैन्स में जमकर हड़कंप मचा है। उन्होंने अभिनेत्री कंगना के लिए खा है कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के ऐसा कहने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए साफ़ देखा जा सकता है कि “कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल देखने को मिलेगी न ही गड्ढे। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी जो कि एक डॉक्टर भी हैं, उनके लिए विवादास्पद टिप्पणी करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने मास्क लंबे समय तक नहीं लगाना चाहिए ऐसा भी बयान दिया था।
योगी की चहेती हैं कंगना –
एक्ट्रेस कंगना रणौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साँझा किया था जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हुए दिखाई दे रहे थे कि दुनिया का फिल्म सिटी बनेगा सबसे अच्छा फिल्म सिटी बनेगा। तभी एक बात के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ”कंगना जी की फिल्म तो जरूर देखूंगा मैं”। कंगना ने इस वीडियो को जब सोशल मीडिया पर डाला था तो योगी को महाराज सम्बोधित भी किया था।

