तीर्थयात्रियों में चारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस बार भी चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड तोड़ेगी। दो माह के यात्रा काल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार हुआ है साथ ही यात्रा चार महीने और चलेगी। पिछले साल पूरी यात्रा में 46 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।
22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा शुरू हो गई थी। 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले।

