कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा और श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पर निशाना साधा है और कहा है कि भाजपा सत्ता के लिए वह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खेल रही है। उन्होंने मंदिर समिति को षड्यंत्र का केंद्र बताया है। दान में मिला 230 क्विंटल सोना, 23 किलो में कैसे बदला ? माहरा ने इसकी जांच की भी मांग की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि मंदिर समिति के नाम पर दान एकत्र करने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया था, जिसका मंदिर समिति ने बाद में खंडन किया। इसकी जांच की गई, लेकिन जांच में अब तक कुछ सामने नहीं आया। अब भाजपा की बांटो और राज करो की नीति आगे नहीं चलने वाली है।
बदरी-केदार मंदिर समिति में षड़यंत्र,कांग्रेस का बड़ा आरोप

