नई दिल्ली : संसद में आज जोशीमठ भू-धंसाव का मुद्दा गरमाया हुआ है , हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने के मामले पर जवाब दिया है। केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने माना कि जोशीमठ में भू-धंसाव से पहले तपोवन में हिमस्खलन और बाढ़ की समस्या देखने को मिली थी। इसकी वजह से विद्युत् परियोजना का काम रोकना पड़ा था. इसके साथ-साथ सरकार ने यह भी कहा है कि जोशीमठ और उसके आस पास कोई जल विद्युत परियोजना नहीं है। और किसी भी ऐसी परियोजना के निर्माण पर भी तत्काल रोक लगा दी है।
वहीं, तपोवन को लेकर बिजली मंत्री ने कहा कि तपोवन का विद्युत परियोजना जोशीमठ से काफी दूर है, जोशीमठ में जमीन धंसने से तपोवन विद्युत परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. एहतियातन जिला प्रशासन ने जोशीमठ में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है।
संसद में गरमाया जोशीमठ भू-धंसाव मामला,सरकार ने दिया जवाब

