पीएम मोदी आज कर्नाटक दौरे पर,कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने यहां चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया है. इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मैं यहां नया संकल्प लेकर आया हूं. आज कम समय में ज्यादा काम हो रहे हैं, क्योंकि देश सबके प्रयास से विकसित हो रहा है।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी हो गई है. आज देशभर में 650 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं। आयुष्मान योजना से गरीबों का इलाज संभव हुआ है। बजट में इस बार हमने 150 नर्सिंग होम बनाने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में 40 से ज्यादा जगहों पर महत्वाकांक्षी मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 सालों में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ईमानदारी और कुशलता से काम करने की कोशिश की है. पिछले 9 सालों में देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े कई रिफॉर्म किए गए।
बता दें कि पीएम मोदी करीब दोपहर करीब एक बजे बेंगलुरु मेट्रो की कादुगोडी से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का भी उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी मेट्रो से यात्रा भी करेंगे।