देहरादून : राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड होने की खबर है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई है। मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।इस हादसे में खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मचा है। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ। आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए।
राजधानी दून में भीषण हादसा, बस्ती जलकर राख

