भाजपा महिला मोर्चा नेता सिमरन गाबा की मौत, छत्त से नीचे गिरी मिली लाश 

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की अजीबोग़रीब स्थिति में मौत हुई है। बीते दिन बृहस्पतिवार देर रात वह बालकनी से नीचे आ  गिरीं। कुछ समय पहले ही उन्हें संगठन ने उन्हें पदमुक्त किया था। अफ़रातफ़री में उन्हें एसपीएस राजकीय अस्पताल लाए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। मृतक सिमरन के पति मुकेश गाबा ने भी करीब तीन माह पूर्व कीटनाशक खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। मुकेश गाबा व्यवसायी हैं। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन की खबरें भी सामने आई हैं। मई माह के शुरुआती सप्ताह में सिमरन के पति मुकेश गाबा ने फेसबुक पर लाइव आकर सिमरन पर गहरे आरोप गड़े थे।  पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *