जोशीमठ-औली में रोपवे पर आईं दरारें, तुरंत संचालन बंद 

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव से जोशीमठ-औली रोपवे पर  भी इसका असर आ गया है। इससे पहले प्रशासन ने जहां चार वार्डो को असुरक्षित घोषित किया है उसमें मनोहर बाग वार्ड भी है और रोपवे का एक नंबर टावर यहीं लगा है। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना था कि रोपवे के टावर की हर दिन निगरानी लगी हुई है। 
 जोशीमठ से औली तक इस रोपवे की दूरी करीब चार किमी है जिसमें 10 टावर हैं। जोशीमठ से औली पहुंचने में 15 मिनट का समय लगता है। ौली पहुंचने के लिए पर्यटक रोपवे को अधिक महत्व देते है। 

जोशीमठ भू धंसाव के पीछे एक वजह शहर की भार वहन क्षमता से अधिक निर्माण को भी ठहराया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *