प्रदेश में भूकंप के झटके,पढ़े कहाँ डोली धरती ?

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आस पास सोमवार सुबह होते ही भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है। की खबर नहीं है।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।अब तक जनपद में 70 से अधिक भूकंप के झटके आ चुके हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भूकंप की जानकारी मिली है। 29 अगस्त को भी यहां 2.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। तब भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *