Jio नें यूज़र्स के लिए उतारे 5 ज़बरदस्त ऑफर,जानिए डीटेल

नई दिल्ली : रिलायंस जियो ने दुनिया के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन को बेचने की तैयारी से पहले ही ग्राहकों के लिए ज़बरदस्त जियो के कुछ प्लान्स भी ऑफर किए हैं। जिसके चलते जिओ अपने ग्राहकों के लिए पांच नए प्री-पेड प्लान पेश कर रहा है। रिलायंस जियो के नए प्री-पेड प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है। Jio के ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं जो की अपने प्री-पेड प्लान की कीमत में ही ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन करना चाहते हैं। आपको बतादें कि Jio के आए ये नए प्लान्स एक साल के लिए  Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। लेकिन हम बतादें कि जियो ने अपने इन सभी प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर नहीं डाला है। लेकिन कल से यानी की एक सितंबर से ये सभी प्लान ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। jio के नए प्लान में 499 रुपये वाला प्लान है जिसमें इसके साथ -साथ एक महीने (28 दिन) की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग के अलावा एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।अगले  इस प्लान में भी एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है और इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है।जियो के इस प्लान में भी एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है।कंपनी ने 549 रुपये का भी एक प्लान जारी किया है जिसके चलते डाटा एड ऑन प्लान है। इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसकी वैधता 56 दिनों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *