देश में कोरोना के मामलों में गिरावट,30 हजार 941 नए मामले,350 हुईं मौतें

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है, तीसरी लहर की आशंका जताई जा चुकी है इसी पूर्वानुमान के बीच आज कुछ राहत की खबर है। सोमवार के मद्देनज़र आज मंगलवार को कोरोना के मामले लगभग 12000 कम हुए है। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो, मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 30,941 नए मामले आए हैं उधर,350 लोगों की मौत हो गई। 36,275 मरीज ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,70,640 है। वहीं सोमवार को बीते 24 घंटे में 42,909 नए पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 380 लोगों की जानें गयीं हैं। वहीं, 34,763  मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। 

केरल में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,622 मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि भारत के दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में अभी सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट है। केरल के सात जिले (एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझीकोड, पलक्कड़, कोल्लम और कोट्टायम) में रोजाना 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

बीते दिन देशभर में 64 करोड़ 5 लाख 28 हजार कोरोना वैक्सीन लोगों को लगाईं गयीं हैं।  बीते दिन 59.62 लाख वैक्सीन की खुराक लगाई गईं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की जारी रिपोर्ट के मुताबिक,अभी तक 52 करोड़ 15 लाख कोरोना सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 13.94 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी कम है। 
आपको बतादें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़,देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि  स्वस्थ होने की दर 97.51 फीसदी है। कुल सक्रिय मामले 1.15 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।जैसा की हम जानतें है ब्राजील,अमेरिका के बाद भारत में कोरोना से मौतें सबसे अधिक हुईं हैं  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *