देहरादून :वन विभाग का अतिक्रमण हटाओ अभियान धीरे धीरे बढ़ता दिख रहा है। बीते छह माह में विभाग की तरफ से अभी तक बस 1305 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया है। जबकि विभाग की 10 हजार 500 हेक्टेयर वन भूमि अभी भी अतिक्रमण की चपेट में है। बीते दिन मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व में स्थित एक मजार को हटा दिया गया है।
खबर है कि राजाजी टाइगर रिजर्व में बेरीवाला फॉरेस्ट रेंज में डालूवाला माजमाता गांव के पास बनी मजार को हटाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी हुआ था जिसे जिला प्रशासन और राजा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मिलकर पार्क के भीतर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया।इसपर जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया है कि अवैध धार्मिक चिह्न को हटाने के लिया काफी समय दिया गया आज कार्य को वन विभाग ने पूरा कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि उत्तराखंड में विगत छह माह में करीब 1305 वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। कोई अवशेष नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि वन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी है।

