नई दिल्ली : गौरतलब है कि लगातार ईडी की तलवार दिल्ली सीएम केजरीवाल पर निशाना बनाए हुए हैं , जिसमें दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाला मामले में दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर नहीं पहुंचेंगे , सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर जवाब सौंपा है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली सीएम ईडी की जांच में सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन एजेंसी का नोटिस अवैध है। और ईडी का मकसद तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है। वे उन्हें चुनाव प्रचार से भटकाकर रोकने के प्रयास कर रहे हैं।आपको बतादें कि आज बुधवार को ईडी ने सीएम केजरीवाल को 3 जनवरी को पूछताछ को बुलाया था। ये तीसरा समन जारी हुआ था जिसमें सीएम को पेश होने को कहा गया था। पहले दो समन में भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब सीएम विपश्यना के लिए चले गए थे।केजरीवाल ने कहा कि उन्हें किस हैसियत से बुलाया जा रहा है। उन्होंने इसके बारे में भी अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मुझे गवाह, संदिग्ध, दिल्ली के सीएम या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में बुलाया जा रहा है।
आज भी ईडी के सामने नहीं जाएंगे सीएम,गैरकानूनी समन

