अभी कुछ समय से ईडी ऑफिस में कई दिग्गजों की पेशी रही जिनमें कई सितारे और कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हैं लेकिन अब फिर से आज सोमवार को ईडी दफ्तर में मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है.ख़बरों की मानें तो, अभिनेत्री, नए दौर की पूछताछ और कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए ईडी से समक्ष पेश हुईं थीं। बता दें कि इस पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 36 वर्षीय अभिनेत्री को एजेंसी दो-तीन बार पूछताछ के लिए समन कर चुकी है।
इस अभिनेत्री पर भी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने कसी नकेल,दफ्तर के बाहर हुई स्पॉट

