उत्तराखंड में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ,जानिए 24 घंटे की रिपोर्ट 

देहरादून : कोरोना संक्रमण यूँ तो अधिकतर राज्यों में अपना प्रकोप फिरसे दिखाने लगा है वहीँ उत्तराखंड में संक्रमण दर में काफी तेजी आई है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर फिर से 4.21 प्रतिशत हो गई है। बीते शनिवार को प्रदेश में 54 नए संक्रमित मिले थे और 23 मरीज ठीक हुए थे कोविड काल को 833 दिन बीत गए हैं। 19 से 25 जून तक प्रदेश की संक्रमण दर 2 प्रतिशत से ज्यादा है।

प्रदेश में फिर से संक्रमण दर चार प्रतिशत से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर 1228 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 29, हरिद्वार में 11, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा में दो, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी में एक-एक संक्रमित मिला है।कुल संक्रमितों की संख्या 93409 हो गई है। 23 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 89605 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले 214 पहुंच गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *