प्रो कबड्डी सीजन 8 के 12वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने हरियाणा स्टीलर्स को हरा दिया है , जयपुर ने हरियाणा को 40-38 से मात दी। हरियाणा की इस सीज़न में यह लगातार दूसरी हार है , इस हार के बाद हरियाणा के सिर्फ 2 अंक है और वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है , और वहीं जयपुर की टीम 6 अंको के साथ 7वे स्थान पर पहुंच गई है। जयपुर की तरफ से अर्जुन देसवाल और कप्तान दीपक हुड्डा ने अहम रोल निभाया।
दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 रेड किया. अर्जुन ने अपनी टीम के लिए 18 और दीपक ने 10 रेडर अंक बनाये. जबकि सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के रूप में उतरे शॉल कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 अंक अपनी टीम के लिए जुटाये । पहले हाफ के 5 मिनट में हरियाणा ने को ऑल आउट कर दिया. ऑल आउट होने से हरियाणा की टीम ने दो अंक हासिल किये।

