भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज तीन मैच की वनडे सीरीज का लास्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें एक-एक मैच पर चुकीं हैं। यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज में जगह बनाएगी । बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरगना हक के शतक के दम पर 225 रन हासिल किए हैं।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन हासिल किए और 107 रन फरगना हक ने बनाए ,उन्होंने 160 गेंद में छह ४ बनाकर 107 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। पारी की आखिरी गेंद में रन चुराने की कोशिश में वह रन आउट भी हो गईं। निगर सुल्ताना ने 24 और सोभना ने 23 रन का योगदान दिया।

