नई दिल्ली : भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एयरटेल , जियो और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है ,इस प्लान में ग्राहकों को 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह देश का सबसे लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान के लिए आपको 2,399 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने इसे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी नें इसकी वैलिडिटी को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया है । इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB डेटा की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान में इसके साथ ही, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लाभ उठाया जा सकता है. इस प्लान के साथ बीएसएनएल ट्यून्स और इरोस नाउ का ऐक्सेस दिया जा रहा है ।
बीएसएनएल के इस प्लान के तहत यूजर्स को 24 जीबी इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस प्लान की भी वैधता 365 दिन की है। कंपनी ने एक साल की वैलिडिटी वाला एक और प्लान लॉन्च किया है , जो 1,498 रुपये में आता है. यह एक प्रीपेड एनुअल डेटा वाउचर है. डेटा वाउचर डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड स्पीड मिलती है
बीएसएनएल ने ग्राहकों को दिया नया तोहफ़ा , जानिए क्या है यह ऑफर

