आईटीबीपी के जवानों ने -35 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा,अमेरिका नें भी दी बधाई

लद्दाख़ : आज देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मन रहा है। आज सुबह ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया था।एक ओर जहां पूरे देश में ठंड से लोग परेशान हैं।वहीं दूसरीओर देश की सीमा पर तैनात हमारी सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान देश की रक्षा में तैनात रहते हुए बड़े ही शान से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों नें लद्दाख सीमा पर 15000 फुट की ऊंचाई और -35 तापमान में तिरंगा झंडा फहराया।बता दें कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) के हिमवीरों ने आज सुबह लद्दाख सीमा पर -35 तापमान में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। यह हम सभी देशवासियों केलिए बड़े ही गर्व बात है कि सीमा पर तैनात सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत मां के सम्मान में तिरंगा फहरा रहे हैं।


आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिका ने भी भारत को बधाई दी है। व्हाइट हाउस ने भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर भारतवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी का आधार लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की हमारी साझा जिम्मेदारी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ मिलकर उसका गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल व्हाइट हाउस आए थे, उस समय भी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों का मजबूत और निकट होना नियति है औरहमारी इस साझेदारी से पूरी दुनिया को लाभ हो सकता है।