पीएम दौरे से पहले कच्छ में हिंसा,फ़ोर्स हुई तैनात

भुज : गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा होना है जिससे पहले गुजरात के कच्छ जिले के भुज में सांप्रदायिक तनाव की होने की खबर सामने आई है। बीते दिन शुक्रवार शाम भुज के माधापुर गांव में दो समुदायों के लोगों की बीच बवाल हुआ है और एक संप्रदाय के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के धर्मस्थल व दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की गई है। तनाव बढ़ता देख वहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। माधोपुर गांव, जहां सांप्रदायिक तनाव फैला  वह ‘स्मृति वन’ से मात्र चार किलोमीटर दूर है। स्मृति वन भुज व गुजरात के भूकंप में मारे गए लोगों की याद में तैयार किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी कल रविवार को इसका लोकार्पण करने पहुंचेंगे। 
भुज पुलिस के मुताबिक़,एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के एक धर्मस्थल व दुकानों को निशाना बनाया। भुज के बाहरी हिस्से में स्थित माधापुर गांव में रैबारी समुदाय के एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान परेश रैबारी की हुई है। 
रैबारी युवक की हत्या से समुदाय के लोग भड़क गए। सुलेमान सना नामक युवक ने शुक्रवार सुबह चाकू से गोद दिया था। परेश की अंत्येष्टि के बाद लौट रहे लोगों ने अचानक उपद्रव शुरू कर दिया। इसी दौरान तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *