फ्लाइपास्ट के साथ ही गणतंत्र दिवस परेड का समापन हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और दर्शक दीर्घा में जाकर लोगों का अभिवादन किया। बाकी आज परेड ग्राउंड में भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ परेड के दौरान फ्लाइपास्ट किया। इस फ्लाइपास्ट में 40 विमान, 22 लड़ाकू विमान और 11 ट्रांसपोर्ट विमान, सात हेलीकॉप्टर शामिल हुए।भारतीय सेना के जांबाज मोटरसाइकिल राइडर्स ने कर्तव्य पथ पर दिखाए करतब।
गणतंत्र दिवस परेड का समापन, जमीन से आसमान तक भारत की शक्ति दिखी
