टनकपुर : टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है जहां सिन्याड़ी के पास भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की बस जिसमें जवान जा रहे थे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन बस के पेड़ और झाड़ियों में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। बस में चालक सहित 12 जवान सवार थे। सात जवान मामूली घायल हुए है। चल्थी अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दी गई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसा बीते दिन बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे करीब हुआ था। इस हादसे की सूचना मिलते ही, चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से घायलों को सिन्याड़ी से छह किमी दूर चल्थी अस्पताल लेकर जाया गया
।इस बड़े हादसे में पंजाब निवासी चालक सरबजीत सिंह (37), संदीप कुमार (33) दादरी हरियाणा, अनिल कुमार (45) बैलपड़ाव नैनीताल, राम अवतार (31) राजस्थान, ओम प्रकाश (35) श्यामपुरा राजस्थान, रवि कुमार (31) और विजय कुमार (40) निवासी दिल्ली घायल हुए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सभी जवानों की हालत ठीक है। अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

