हरिद्वार: हरिद्वार पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने 132 केवी सब स्टेशन शुरू हुआ है। इसके लिए चीला-नजीबाबाद ट्रांसमिशन लाइन अगस्त में ही शुरू कर दी गई थी अब पिटकुल के मीडिया प्रभारी प्रवीन टंडन ने इस विषय में बताया है, हरिद्वार के पदार्थों में बढ़ती घरेलू व औद्योगिक बिजली की मांग व 132 केवी चीला-नजीबाबाद ट्रांसमिशन लाइन को 16 अगस्त से शुरू हुआ था। आपको बतादें कि अब 132 केवी सब स्टेशन हरिद्वार में शुरू हो चुका है।
जिससे लक्सर, ज्वालापुर व आसपास के क्षेत्रों में लो वोल्टेज जैसी समस्या दूर होगी। इसके अलावा इसके 220 केवी सब स्टेशन ऋषिकेश और 220 केवी सब स्टेशन रोशनाबाद से जुड़े होने के कारण वोल्टेज की क्षमता में सुधार होगा। इससे 33 केवी पथरी, पीपली, भट्टीपुर, जगजीतपुर, ट्रांसपोर्ट नगर एवं पतंजलि फूड व हर्बल पार्क में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। पिटकुल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने चीफ इंजीनियर राजीव गुप्ता, सुपरीटेंडेंट इंजीनियर ललित कुमार, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर विकल्प गौतम व सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

