BJP को वोट देने वाले राक्षस, किसने बोला ऐसा ?

आज सोमवार को कैथल में रैली के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने विवादित बयानबाजी की जहां उन्होंने जो बोला उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इसमें वो रैली के सम्बोधन में कह रहे हैं है कि भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं। कैथल के भाई उदय सिंह किला परिसर में कार्यकर्म आयोजित हुआ था जहां रणदीप सुरजेवाला बोल रहे थे। भाजपा पर विवादित टिप्पणी कर दी। सुरजेवाला ने भाजपा के समर्थकों और वोट देने वालों तक को राक्षस कह डाला। 

सुरजेवाला ने कहा ये राक्षसों, भाजपा-जजपा के राक्षसों, राक्षस हो तुम लोग। भारतीय जनता पार्टी को जो वोट देता है और जो भाजपा का समर्थक है वह राक्षस प्रवृत्ति का है। मैं आज महाभारत की इस धरती से उन्हें श्राप देता हूं। उनकी इस टिप्पणी के बाद सियासी बहस शुरू होने के लिए हलचल तेज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *