मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर से लता जी का निधन,जानिए अंतिम संस्कार का समय

भारत रत्न ही नहीं बल्कि भारत का रत्न कहे जाने वाली कहेति वरिष्ठ गायिका लता मंगेशकर जी अब हमारे बीच नहीं रहीं। लम्बे इलाज के बाद आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। स्वर कोकिला कहलाने वाली प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। खबरों की मानें तो, गायिका पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव  आने के बाद से ही उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि वह कोरोना से जंग जीत चुकी थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। रविवार को सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। पूरा देश आज ग़म में डूबा हुआ है। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। लता मंगेशकर एक मधुर स्वर और आवाज़ की धनी थीं। जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया, वह संगीत की बेजोड़ रानी थीं, उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करती रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति

यूपी सीएम ने दी श्रद्धांजलि-  
‘उन्होंने लिखा कि भारत रत्न’ लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

हेमा मालिनी- मैंने 200 फिल्मों में काम किया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके द्वारा गाय गानों पर परफॉर्म किया। उनके जैसा कोई नहीं गा सकता, वह बहुत खास थीं। उनका निधन बहुत दुखद है।

 पाकिस्तान में भी ग़म –लता मंगेशकर एक मधुर रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया, वह संगीत की बेजोड़ रानी थीं

 राहुल गांधी –उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

 रामनाथ कोविंद-लता-दीदी एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। लेकिन उनकी धुन अमर रहेंगी, अनंत काल तक गूंजती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

पीएम मोदी –उन्होंने लता मंगेशकर जी के निधन पर कहा है कि “मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *