पाकिस्तान के हालत ब्दद्तर, खाने तक के लाले पड़े 

पाकिस्तान इन दिनों बेहद कठिन दिनों से गुजर रहा है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति की हालात खराब हैं और अब  स्थिति वो है कि पाकिस्तान की आम जनता सड़कों पर आ गई है। सड़कों पर उतरे लोग विरोध प्रदर्शन पर  उतरे हैं। पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर है। आईएमएफ के साथ बेलआउट पैकेज को लेकर हो रही बातचीत भी किसी सकारात्मक तर्क पर नहीं पहुंची, जिससे पाकिस्तान को फौरी तौर पर कोई राहत नहीं मिली। पाकिस्तान की आम जनता के बेहद बुरे  हालात हैं, जिसकी कमर बढ़ती महंगाई से टूट चुकी है और अब हालात ये हैं कि लोग खाने की चिंता कर रहे हैं।  

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, पाकिस्तान के एक स्थानीय सीफूड व्यापारी ने कहा है कि महंगाई के चलते उसकी बिक्री आधी रह गई है। खासकर मध्य वर्गीय लोगों ने बाजारों से दूरी बना ली है और सिर्फ धनी वर्ग ही बढ़ती महंगाई झेलनी पढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *