सीएम धामी ने गंगा किनारे किया योग, कार्यक्रम ऋषिकेश में हुआ आयोजित 

देहरादून: कोरोना संक्रमण के खतरे के बाद आज योग नगरी हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। हजारों लोग सुबह साढ़े छह बजे गंगा के किनारे पहुंचे हैं और योग की अलग-अलग क्रियाएं की। 

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सुबह सुबह प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम गए और वहां उन्होंने योग किया। आश्रम में ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत भव्य स्वागत किया और आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोगों ने सभी आसनों  के साथ योग किया। ऋषिकेश में करीब 450 योग प्रशिक्षण केंद्र हैं और यहां बच्चों की जीवनचर्या का हिस्सा जिम नहीं बल्कि योग है।योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित हुआ और प्रदेश के सभी जिलों में 75 प्रमुख स्थानों पर भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *