देहरादून : रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा को ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जिसके बाद हलचल तेज है। वहीं पाखरो रेंज घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण से संबंधित पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य लोगों को ईडी ने अब समन भेजे हैं। ईडी ने हरक सिंह रावत को आज 29 फरवरी को मामलें की जांच में पूछताछ के लिए अपने कार्यालय तलब किया गया है। इसके अलावा अन्य को अलग-अलग तिथियों में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ईडी के छापे में कई जगहों से एक करोड़ रुपये से अधिक का कैश और 80 लाख रुपये से अधिक के जेवर मिले थे। ईडी ने पिछले दिनों हरक सिंह रावत, आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक आदि के यहां छापे मारे थे। इस छापे में पटनायक के घर पर इतना कैश बरामद हुआ था कि वहां पर नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई थी।
हरक सिंह रावत के बाद ईडी के निशाने पर आई रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

