पूरे देश में योग दिवस की धूम,पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने लिया भाग 

मैसूर: गौरतलब है कि आज पूरा देश योगा दिवस बड़ी ही धूम धाम से मना रहा है इसी कड़ी में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केअवसर पर  देश में लोगों के बीच जबरदस्त जोश देखा जा सकता है। लोग घरों में बड़े आयोजनों में सभी जगह अपनी पहुँच के अनुसार  भाग ले रहे हैं, देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर सेना के जवान योगासन कर दुनिया को योग की ताकत को बता रहे हैं। इसके चलते जहां पीएम मोदी आज मसूर के पैलेस में योग दिवस के आयोजन में योगा कर रहे हैं वहीँ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीरों ने 8 तारीख को लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया है। योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी भी पूरे उत्साह में दिखे और उन्होंने कर्नाटक के मैसूर पैलेस में हर तरह के आसन कर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। लद्दाख में आईटीबीपी जवानों का योगासन देख हर कोई हैरान है। भारी बर्फबारी के बीच बिना वस्त्र के योगा करना भारतीय सेना की ताकत  माध्यम से दर्शाया। 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की केंद्रीय स्काई टीम ने भारी बर्फ के बीच 14,000 फीट की ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे पर योग दिवस समारोह में भाग लिया।
आज अन्तर्षाट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने कहा कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।बाबा रामदेव में हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में योग कार्यक्रम का आयोजन कियाकर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग दिवस की धूम देखने को मिली। जहां पीएम मोदी समेत और भी कई नेता मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *