पूर्व सीएम पर हुआ हमला,जान बचाने को चट्टान पर चढ़े 

प्रदेश पूर्व सीएम पर अचानक हमला हुआ जी हाँ ये हमला किसी गैंस्टर या इंसान ने नहीं बल्कि गजराज ने किया ,दरअसल,कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पौड़ी से कोटद्वार की तरफ आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले समेत लोगों को हाथी ने बीच रास्ते रोक लिया और हाथी के नजदीक आने पर पूर्व सीएम समेत सभी लोगों को अपना वाहन छोड़कर पहाड़ पर चढ़ गए। 
 उन्होंने चट्टान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को रास्ते से खदेड़ा। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला पौड़ी से सतपुली होते हुए कोटद्वार आ रहा था। शाम के करीब पांच से छह बजे के बीच कोटद्वार-दुगड्डा के बीच टूट गदेरे के पास अचानक एक हाथी जंगल से निकला और गाड़ी के सामने आ खड़ा हुआ। जिसके बाद डरे पूर्व सीएम और उनके काफिले में लोग जान बचाने के लिए चट्टान पर चढ़ गए। काफिला करीब आधा घंटा रुका रहा। वाहनों का जमघट लग गया। पूर्व सीएम के काफिले में शामिल उनके साथी पृथ्वीराज चौहान वाहन से निकलकर पहाड़ी पर चढ़ते हुए घायल हो गए।कुछ देर तक पूर्व सीएम अपने वाहन में ही बैठे रहे लेकिन कुछ देर बाद हाथी ने उनके वाहन की ओर आना शुरू कर दिया। हाथी को वाहन के पास आता देेख पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके साथी वाहन छोड़कर वहां से पहाड़ी पर चढ़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *