24 नहीं अब 28 नवंबर को प्रदेश में होगा अवकाश,क्यों हुआ बदलाव ?

कल गुरूवार 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में शासन ने फिर बदलाव किया है जिसके चलते अब कल 24 नंवबर की जगह 28 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर अवकाश किया जाएगा। अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।  बुधवार को उत्तराखंड शासन की ओर से अवकाश में बदलाव की तिथि का शासनादेश जारी किया गया। 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश के बदले अब 28 नवंबर अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया। उत्तराखंड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है वहां पर अवकाश लागू नहीं होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *