उत्तराखंड मतदान में आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां,प्रदेश में 203 मुकदमे दर्ज

उत्तराखंड में मतदान के दिन चुनाव आचार संहिता की लोगों ने बहुत ही धज्जियां उड़ाई। इस मतदान के बाद राज्यभर में 203 मुकदमे दर्ज हुए है। जिनमें सबसे अधिक 51 मामले देहरादून में दायर हुए है। इस मतदान के बाद सबसे कम मामले बागेश्वर के है। एमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चमोली जिले में 5, देहरादून में 51, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 9 मामले दायर किए गए हैं। 
इतना ही नहीं बल्कि प्रदेश के पिथौरागढ़ में 11, ऊधमसिंह नगर में 47, चंपावत में तीन, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी जिले में 9, नैनीताल में 24, अल्मोड़ा जिले में तीन, बागेश्वर में एक और टिहरी में चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि  आयोग को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कई शिकायतें मिली हैं। जिन मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें 92 मामले कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन किए जानें पर हुई है। 
चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ीं। राज्यभर में 203 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 51 मामले देहरादून में दर्ज हुए हैं। जबकि सबसे कम एक मामला बागेश्वर जिले का है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चमोली जिले में 5, देहरादून में 51, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 9 मामले लिखवाए गए हैं। उनमें 92 मामले कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन से संबंधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *