भाजपा ने जारी की पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची,सीएम योगी गोरखपुर से मैदान में

लखनऊ: विधासभा चुनाव बेहद करीब है जिसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों की सूची जारी करने में जुट गयीं हैं .सपा बसपा कांग्रेस के बाद आज यूपी चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने भी चुनाव 2022 के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव मैदान में उतरेंगें वहीँ केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।

पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने आज शनिवार प्रेसवार्ता करके सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर पूरे बहुमत से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी। 

साथ ही उन्होंने कहा है कि वर्ष 2017 में जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत का जनादेश दिया था। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात को 12 बजे भी एक महिला घर से बाहर आने जानें में सुरक्षित हैं। 

प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है। जेवन एयरपोर्ट बन रहा है। एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। यह भाजपा सरकार की नीतियों का ही प्रभाव है कि यूपी आज बीमारू राज्य नहीं है बल्कि विकास का सिरमौर बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *