यूपी मुखिया आज बुधवार को प्रदेश को बड़े तोहफे देने जा रहे हैं जिस कड़ी में वो दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर है । मुख्यमंत्री योगी ने आज सुबह मंदिर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं है अब दोपहर में एमएमएमयूटी में आयोजित रोजगार मेला में शामिल होंगे। यहाँ से वो रवाना होकर बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नगर निगम के 125 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण -शिलान्यास करने पहुंचेंगे। आज शाम को ही सीएम योगी आयुक्त सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा भी करेंगे। परियोजनाओं का होगा श्रीगणेश-
जिनमें दो जेटिंग मशीन, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली 25 गाड़ियां,10 इलेक्ट्रिक बस, दो ई-टूरिस्ट बस
इनका लोकार्पण –
- 15वें वित्त आयोग के तहत 16.20 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति के 42 कार्य
- 15वें वित्त आयोग एवं नगर निगम की निधि से 28.51 करोड़ की लागत से 219 सड़क एवं नाली का निर्माण
- 15वें वित्त आयोग के तहत 1.74 करोड़ की लागत से 187 नलकूपों का ऑटोमाइजेशन
- कई वार्डों में 36.76 लाख रुपये की लागत से छह पार्कों का रिनोवेशन
- विभिन्न इलाकों में बिजली के खंभों पर 20.19 लाख की लागत से तिरंगा स्ट्रीप लाइटों की व्यवस्था।
- इन सभी का शिलान्यास –
- पार्षद वरीयता के तहत वार्डों में 32 करोड़ रुपये की कई योजनाएं
- जिनमें सबसे पहले 15वें वित्त आयोग एवं नगर निगम की 14.11 करोड़ की लागत से 44 पेयजल आपूर्ति के लिए काम
- 2.65 करोड़ रुपये की लागत से 50 टीपीडी क्षमता का विध्वंस अपशिष्ट प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना
- विभिन्न वार्डों में 52.34 लाख की लागत से चार पार्कों का सुंदरीकरण एवं मानबेला में छठ पोखरा का निर्माण

