आतंकी धमाके में एक बच्चे की मौत,प्रदर्शन में उतरे लोग 

राजौरी : जम्मू संभाग के राजोरी जिले के डांगरी इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में एक बच्चे की मौत हुई है। एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल लाया गया है। डांगरी क्षेत्र में 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले रविवार को आतंकियों ने लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया गया है। खबर है कि यह धमाका भी पीड़ितों के घर के पास ही हुआ है। पुलिस, सुरक्षा बल की टीम वहा उपस्थित है। 
साल 2023 के पहले दिन की शाम नकाबपोश दो आतंकियों ने नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले के डांगरी गांव में अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू जीएमसी में भर्ती किया गया है। आज सोमवार को आतंकी हमले के खिलाफ लोग डांगरी के मुख्य चौक पर शवों को रखकर प्रदर्शन किया है। लोगों की मांग है कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ितों के परिवार के उचित मुआवजे की मांग की है। कुछ प्रदर्शनकारी राजौरी जिला उपायुक्त और एसएसपी के तबादले की मांग हुई है।

डांगरी गांव जिला जेल परिसर के पास पड़ता है। गांव थोड़ी ऊंचाई पर है और घर भी यहां एक दूसरे से कुछ दूरी पर हैं, लेकिन जिस तरह से करीब दो सप्ताह में दो बड़ी वारदातें हुई हैं, इससे सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने कहा, यह हमला पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े करता है। इलाके में लोग बेहद दहशत में हैं। इसके बावजूद आतंकियों को समय पर पकड़ा नहीं गया, जिससे आज इतनी बड़ी वारदात हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *