2 अक्टूबर को लखनऊ पहुँच रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी,भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे की तैयारी 

लखनऊ : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आगामी छह अक्टूबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले की सभी प्रिपरेशन भी हो चुकी हैं। मुकाबले के लिए टीम इंडिया के वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी आने वाली दो अक्टूबर से लखनऊ पहुंचने शुरू होंगें। सीरीज से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार अक्तूबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है। ऐसे में अफ्रीकी टीम और बचे टीम इंडिया के खिलाड़ी पांच अक्टूबर को लखनऊ पहुँचने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा इकाना स्टेडियम प्रबंधन ने भी बताया है कि भारतीय टीम के एकदिनी विशेषज्ञ खिलाड़ी दो तीन दिन पहले आ जाएंगे।

ये खिलाड़ी तीन और चार अक्तूबर को स्थानीय क्रिकेटरों के साथ अभ्यास भी करेंगे ताकि वनडे की तैयारियों को बेहतर कर सके। इसी माह 18, 19 और 21 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में वीरेंद्र सहवाग की गुजरात जायंट्स, हरभजन सिंह की मनीपाल टाइगर्स, गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स और इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स की टीमें आपस में टकराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *