मालवाहक जहाज को हाईजैक करने की कोशिश,भारतीय नौसेना ने इरादे किए पस्त

बड़ी खबर आ रही है बीते 14 दिस्मबर को भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज को हाईजैक होने से बचाया गया था। नौसेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपने एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट और युद्धक जहाज को वहां भेजा और माल्टा के जहाज की निगरानी की गई जिसके लिए अभी भी निगरानी जारी है। भारतीय नौसेना ने बताया कि स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की गई और भारतीय नौसेना ने अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और साथ ही नौसेना ने एंटी पाइरेसी पेट्रोल युद्धक जहाज को भी माल्टा के जहाज की मदद के लिए रवाना नौसेना का एयरक्राफ्ट लगातार माल्टा के जहाज पर नजर रखे हुए हैं।  साथ ही जहाज की मूवमेंट की निगरानी कर रहा है। अभी जहाज सोमालिया की तरफ जा रहा है।

मालवाहक जहाज पर 18 क्रू मेंबर हैं और सदस्यों ने UKMTO पोर्टल पर 14 दिसंबर 2023 को एक संदेश भेजा , जिसमें कहा था कि छह अज्ञात लोग जहाज की तरफ आते दिख रहे हैं। नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपने सर्विलांस एयरक्राफ्ट को माल्टा के जहाज की मदद के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *