Breaking : राहुल गांधी व कई कांग्रेसी नेता पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली :आज कांग्रेस का हल्ला बोल जारी है इसी कड़ी में प्रियंका गाँधी राहुल गाँधी समेत हज़ारों करतयकर्ता प्रदर्शन में जमकर डटे हुए है। कांग्रेस आज महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए है जहां प्रियंका गांधी बेरीगेटिंग ‘से कूदीं वहीं राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। आपको बतादें कि राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन कर रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला किया। अभी कुछ ही देर पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *