इस बार वर्ष 2022 एकेडमी अवॉर्ड्स के सभी नॉमिनेशन की घोषणा करदी गई है। दुनिया के बहुचर्चित आवार्ड में से एक हैं एकेडमी अवार्ड्स,आपको बतादें कि इस साल कई बड़ी फिल्में इस अवॉर्ड में अपनी जीत की दावेदारी पेश करेंगी चर्चाओं से कयास हैं कि भारतीय दर्शक को भी इस साल ऑस्कर अवॉर्ड से काफी उमीदे बंधी हैं। भारत की तरफ से भेजी गईं अभिनेता सूर्या की जय भीम और मोहनलाल की मराक्कर फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह नहीं बना सकीं। लेकिन आपको बतादे कि भारतीय कहानी पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ ने डॉक्युमेंट्री श्रेणी में अपना स्थान बना लिया है। यह फिल्म भारतीय दलित महिलाओं द्वारा निकाले जाने वाले अखबार ‘खबर लहरिया’ के बिषय में बनीं फिल्म हैं। 94वें एकेडमी अवॉर्ड की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो चुकी है। जिन्हें आप यूट्यूब और एबीसी पर जाकर देख सकेंगे। थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा बनाई गई ये फिल्म “राइटिंग विद फायर” दलित महिलाओं द्वारा संचालित भारत के एकमात्र समाचार पत्र ‘खबर लहरिया’ की कहानी है। इस डॉक्युमेंट्री में मुख्य रिपोर्टर मीरा के नेतृत्व वाले दलित महिलाओं के महत्वाकांक्षी समूह की कहानी को दिखाया गया है।
भारतीय दलित महिलाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘राइटिंग विद फायर’ ऑस्कर में नॉमिनेट

