ऋषिकेश एम्स में ओपीडी सुविधा बहाल,24 जनवरी से सुविधा थी बंद

ऋषिकेश : आज मंगलवार से उत्तराखंड ऋषिकेश के एम्स अस्पताल प्रशासन ने जनरल ओपीडी सुविधाएं शुरू कर दी हैं। सभी जानतें है कि कोरोना सनाक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से संस्थान के कई रेजिडेंट्स डॉक्टरों, नर्सिंग ऑफिसरों के संक्रमित होने के चलते बीते माह 24 जनवरी को एम्स में जनरल ओपीडी में उपस्थित नहीं थे जसिकी वजह से सेवा बंद कर दी गयीं थीं। जबकि एम्स अस्पताल की ओर से सामान्य स्तर के मरीजों को टेलिमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा था। इस मध्य एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं और रेडियोथेरेपी से संबंधित सेवाओं को बिना किसी रुकावट जारी किया हुआ था।

एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की तरफ ओर से जानकारी कि कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर सामान्य श्रेणी के मरीजों के लिए बीते माह 24 जनवरी को बंद की गई जनरल ओपीडी सेवाओं को 8 फरवरी (मंगलवार) से दोबारा सुचारू कर दिया गया है। एम्स प्रशासन ने बताया कि इस मध्य सामान्य मरीजों ने एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठाया। जनरल ओपीडी सेवाएं सुचारू किए जाने के बाद भी टेलिमेडिसिन सुविधा बहाल कर दी गयीं हैं। , रखी गई हैं।

 एम्स की टेलिमेडिसिन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। मरीज टेलिमेडिसिन सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-4278, दूरभाष नंबर 7454989545, 9621539863, 7302895044 पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *