इस हफ्ते फिर सबसे ऊपर रहा अनुपमा सीरियल,जानिए अन्य नाटकों ने कहा बनाई जगह ?

आज कल यूँ तो टीवी के परदे पर अनुपमा सीरियल ने खूब धमाल मचाया हुआ है। इस हफ्ते बार्क ने  कुछ सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट जारी  की है।  पिछले हफ्ते सीरियल्स में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स के बाद किस सीरियल को लोगों ने सबसे ज़्यादा देखा है इसका खुलासा हो गया है। पिछले हफ्ते सभी सीरियल्स में मची उथल-पुथल के बाद भी हर बार की तरह नंबर वन पर इस बार भी स्टार प्लस का प्रसिद्ध डेली सोप ‘अनुपमा’ ही रहा। वहीं, बाकी सीरियल्स के मेकर्स अपने शो को नंबर वन पर लाने के लिए हर हफ्ते कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन कोई भी सीरियल इस शो को टक्कर देने में सफल नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सीरियल नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर यह सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस हफ्ते इसे 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इस हफ्ते लिस्ट में एक पायदान ऊपर आ गया है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर यह शो 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हैं। , इमली सीरियल शो पांचवें नंबर पर था। इमली को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *