चार राज्यों में शीतलहर, राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली : सर्दी बेहद बढ़ती जा रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर जारी है। अभी दो दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, 14 राज्यों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनों की रफ्तार भी कम रही, जिससे वे घंटों देरी से पहुंची। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8-10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की भी आशंका है।दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक भीषण ठंड बनी रहने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।हिमाचल में  पूरे प्रदेश में धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है।मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।  लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *