देहरादून : राजधानी देहरादून में दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ का बीते दिन रविवार से शुभ्रम्भ हुआ आज सोमवार को दुसरे दिन भी लोगों का जनसैलाब उमड़ा है। रविवार को पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह ने किया। महाकुंभ में देश के नामचीन ज्योतिषी निशुल्क परामर्श देने पहुंचे हैं। इस भव्य आयोजन को इस वर्ष ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में ही किया गया है। सम्मेलन के शुभारंभ पर राज्यपाल ने सम्बोधन में कहा कि ज्योतिष ऐसा विज्ञान है जिसके माध्यम से समाज मे समरसता लाई जा सकती है। कहा कि मेडिकल साइंस की तरह ही ज्योतिष भी विज्ञान है उन्होंने कहा कि ज्योतिष बताएं कि हर भारतीय में क्या गुण, क्या स्किल हैं। इस विधा से हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। कहा कि हम सबके भीतर एक ज्योतिष छुपा हुआ है। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि खगोल के बिना ज्योतिषीय गणना नहीं हो सकती। आचार्य जीडी वशिष्ठ ने कहा कि धरती का सबसे बड़ा सत्य ज्योतिष है। हस्तरेखा, कुंडली विशेषज्ञ, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमैरोलॉजी, हस्ताक्षर के साथ ही वास्तु के विशेषज्ञ परामर्श देंगे।
दून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ,आज दूसरा दिन

